फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सप्लाई करने वाला ये शख्स यूं करता है वारदात, पुलिस ने दबोचा

Thu, 25 Jan 2018 01:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोबाइल सप्लाई के लिए गाड़ी चलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलवर के रैणी पुलिस ने भूडा तिराहे से आरोपी को धरदबोचा। इसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और 40 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव भूडा तिराहे से आरोपी रामेश्वर मीणा उर्फ मुन्ना को एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह गाड़ी चलाता है और जिसके जरिये शेखावाटी कम्पनी के मोबाइल फोन सप्लाई करता। आरोपी इसी दौरान रास्ते में गाड़ी से मोबाइल फोन निकालकर पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 लावा कंपनी के फोन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें