फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में सेंधमारी, लाखों के फोन चोरी

Sun, 09 Jul 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दुकान में सेंधमारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलवर के अरावली विहार थाना इलाके में बीती देर रात को बदमाश एक दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के मोबाइल फोन व अन्य सामान चुराकर भाग निकले। आज सुबह वारदात का पता चलने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


अरावली विहार पुलिस ने बताया कि नकबजनी की वारदात नयाबास चौराहे के पास स्थित संतोष ट्रेडर्स नाम की दुकान में हुई। बीती देर रात को बदमाशों ने इस दुकान के शटर तोड़ दिए और लाखों रुपए के मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। इसके साथ ही चोर खुद को बचाने के चक्कर में सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर मशीन भी उखाड़कर कर भाग निकले।
 
दुकान संचालक संतोष कुमार गुप्ता के मुताबिक वह शनिवार रात दुकान बंदकर अपने घर चला गया था। आज सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के पीछे की शटर टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर करीब 25 मोबाइल गायब मिले। जिनकी कीमत ढाई से तीन लाख रुपय बताई गई है। 
विज्ञापन


दुकान संचालक का कहना था कि मोबाइल फोन चोरी हुए देखकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखने का प्रयास किया तो पता चला कि बदमाशा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर मशीन भी गायब मिले। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें