अलवर के कोतवाली थाना इलाके में बिजलीघर चौराहे पर मेडिकल की दुकान से मोबाइल चोरी कर ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद तो लोगों ने जमकर उसकी धुनाई भी कर दी।
जानकारी के अनुसार, युवक दवाई लेने के बहाने मेडिकल दुकान पर आया। इस दौरान यहां मोबाइल रखा देख कर उसके मन में लालच आया और वह मोबाइल उठा कर फरार होने लगा। जब दुकानदार ने उसे आवाज दी तो भी वह नहीं रुका। इस पर दुकानदार ने हल्ला मचाना शुरू किया। इसे सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। दुकानदार महेंद्र कुमार ने बताया कि वह दुकान पर दवाई देने में व्यस्त था। इसी दौरान युवक मोबाइल उठा कर फरार हो गया।
युवक को काफी आवाज दी, लेकिन वह नहीं रुका। बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया और मोबाइल बरामद कर लिया।