फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से अपहरण कर अलवर लाई गई नाबालिग, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 09 Jun 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट व मालाखेड़ा थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाई गई नाबालिग बालिका को बरामद किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल की टीम के सहयोग से बृहस्पतिवार देर रात मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मालाखेड़ा थाना इलाके के ग्राम बडोली में एक मकान पर छापा मारकर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाई गई 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को मुक्त कराया है। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में इमरान खान व उसकी पत्नी सभीला, अली मोहम्मद और हारुन खान को हिरासत में लिया है। मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी रामरूप मीणा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के परगना से अपहरण कर लाई गई नाबालिग बालिका को मुक्त कराने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

इस टीम में मानव तस्करी विरोधी यूनिट व मालाखेड़ा थाने की पुलिस सहित पश्चिम बंगाल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव बडोली में रहने वाले इमरान खान के मकान पर दबिश दी। यहां अपहरण कर लाई गई बालिका मिल गई। इस पर पुलिस ने नाबालिग बालिका को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित नाबालिग बालिका की शादी कराने की फिराक में थे। आरोपितों द्वारा बालिका की अलवर के सोना में डूंगरी निवासी अली मोहम्मद से शादी कराने वाले थे।
विज्ञापन


इसके लिए इन्होंने अली मोहम्मद से रुपए भी लिए थे। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बताया कि नाबालिग बालिका के पिता ने उसकी बेटी के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया था। आरोपित इमरान खान ने करीब 3 वर्ष पहले ही पश्चिम बंगाल की महिला सभीला से शादी की थी, जिसके एक संतान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें