फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध देने गया था मासूम 'कान्हा', उसका हाल देखकर रोने लगे घरवाले

Sun, 26 Nov 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वह बीती शाम को घर से दूध देने के लिए पास ही एक फैक्ट्री में गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। आज ऐसी खबर आई कि जिसके बाद घरवाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और रोने लगे।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के भरतपुर जिले से जुड़ा है। यहां के रूपवास थाना इलाके के कटारा गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री के पास झाड़ियों आज पुलिस को करीब 8 साल के मासूम का शव मिला। जांच पड़ताल में सामने आया कि मासूम कटारा कॉलोनी के रहने वाले दुधिये ओमप्रकाश का बेटा अर्जुन उर्फ कान्हा है। इसके बाद जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो वे दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार बीती शाम को वह फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को दूध देने गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस पर उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी थी।

बताया जा रहा है कि बच्चे के गले पर रस्सी के निशान हैं। ऐसे में परिजनों का कहना है कि मासूम की हत्या की गई है। अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें