फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Entry में घुसी बस ने बाइक चालक को कुचला, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 22 Nov 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
माता का थान इलाके में निजी बस की टक्कर के बाद मौके पर पड़ा शव और निजी बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नो एंट्री में घुसी एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


जोधपुर शहर के माता का थान इलाके में नो एंट्री में घुसी तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार दुर्गा राम बिश्नोई हाल निवासी मकसी की घाटी मंडोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।


वहीं बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नो एंट्री में निजी बस के आने पर आक्रोश जताया और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर आए दिन ट्रक और निजी बसें नो एंट्री जोन में घुस जाती है। लोगों ने यातायात पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया । सूचना के बाद मंडोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।


जमा हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । मंडोर थाना अधिकारी प्रदीप सहित पुलिस जाब्ता  और पुलिस के अधिकारी भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाईश कर रास्ते पर लगे जाम को खुलवाया । लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की तो इसको लेकर  वह आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें