कहते हैं प्यार अंधा होता है...। प्यार में पागल प्रेमी किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों के पिता ने 20 साल की प्रेमिका के साथ सुसाइड कर लिया।
यह घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ में सादुलशहर के चक अबोहरिया की है। यहां तालाब में इस प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। इस प्रेमी जोड़े ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने वाला युवक दो बच्चों का पिता है, जिसका नाम कृष्ण कुमार है।
जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार अपनी से छोटी लड़की से प्रेम करता था। दोनों करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से निकलें और 10 किमी दूर स्थित अबोहरिया चक पर पहुंचे। वहां एक-दूसरे को शॉल से बांधा और तालाब में कूद गए।