फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव मर्डर केस के सनकी आरोपी की रिमांड 10 दिन बढ़ाई

Sun, 10 Dec 2017 09:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजसमंद लाइव मर्डर मामले में आरोपी शंभुलाल की रिमांड अवधि और बढ़ा दी गई है। पुलिस ने उसे भीम की एसीजेएम अदालत में पेश किया जहां उसकी रिमांड अवधि 10 दिन और बढ़ा दी। 
विज्ञापन


पुलिस इस दौरान आरोपी द्वारा बनाए हत्या के लाइव वीडियो की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि राजसमंद में पिछले दिनों एक खेत में जली हुई लाश मिली थी और उसके कुछ देर बाद उसकी नृशंस हत्या का वीडियो वायरल हो गया था। 

 
विज्ञापन

पहले दी थी तीन दिन की रिमांड

अदालत। - फोटो : amar ujala
इस वीडियो के आधार पर पुलिस शंभुलाल को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज ये अवधि पूरी होने पर उसे फिर से रिमांड पर लिया गया है। 

सोशल मीडिया पर हत्या का यह वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त पश्चिम  बंगाल निवासी अफराजुल के रूप में की। इस घटना को लेकर देशभर हंगामा मचा हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सहायता की घोषणा की, वहीं दिल्ली में भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें