फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर डाला लाल रंग और फिर जिंदगीभर की कमाई लूट कर भागे

Mon, 28 Aug 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बैंक से रुपए निकलवाने गए एक व्यक्ति की जिंदगीभर की पूंजी को बाइक सवार बदमाश ध्यान बंटाकर लूट ले गए। लूटी गई रकम करीब पौने पांच लाख रुपए है। जो कि एक बैग में रखी थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। यह वारदात हुई है राजस्थान के सीकर जिले में स्थित रींगस थाना इलाके में। पुलिस के अनुसार बावड़ी गांव, रींगस निवासी बजरंग सिंह तंवर आज दोपहर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से चार लाख 70 हजार रुपए निकलवाए थे। यह उनकी रिटायरमेंट में मिली रकम थी। रुपए एक बैग में रखकर बजरंग सिंह व उनके दो साथी बोलेरो से रवाना हो गए।वे बाईपास स्थित मिठाई की दुकान पर खरीदारी करने रुके।

तभी बाइक नजदीक आकर रुकी। इस पर सवार दोनों बदमाशों ने गाड़ी पर लाल रंग डाल दिया। पीड़ित बजरंग सिंह ने जैसे ही गाड़ी पर लगे रंग को देखकर बाहर आए। तभी मौका पाकर दोनों बदमाश गाड़ी में रखें 4 लाख 70 हजार रुपए चुराकर भाग निकले। तब सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मोके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें