दो वाहन समेत दो घरों से हजारों की चोरी
फरीदाबाद। बाबा राम रहीम प्रकरण में औद्योगिक नगरी की पुलिस दिन रात अलर्ट मोड में नाकाबंदी और वाहन चेकिंग करती रही, इस दौरान चोर भी एक्टिव मोड पर रहे। दो घरों की गृहस्थी बटोरने के अलावा चोर दो वाहन भी चोरी कर ले गए। चोरी के यह वाहन नाकाबंदी में लगी पुलिस नहीं पकड़ सकी।
सेक्टर 21 डी निवासी जुगल किशोर शनिवार की शाम पास ही स्थित एक मकान में सत्संग सुनने गए थे। रात सवा दस बजे लौटे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान का पिछला दरवाजा खुला पड़ा था। जुगल किशोर के मुताबिक चोर 88 हजार रुपये और घरेलू सामान निकाल ले गए।
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली दिनेश कुमार शनिवार को किसी काम से घर से निकले थे। इस दौरान चोर उनके घर के मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और लैपटॉप सहित घरेलू सामान निकाल ले गए।
गढ़ी मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद निवासी रामरतन ईको वैन के मालिक हैं। शुक्रवार शाम काम खत्म होने पर अपने घर के वैन घर के बाहर खड़ी की थी। रात में कोई उनकी कार चोरी कर ले गया।
सैनिक कॉलोनी हर्षजीत वालिया के घर के आंगन में खड़ी बाइक बृहस्पतिवार कोई उठा ले गया। मालूम हो कि गुरुग्राम की सीमा सील होने की वजह से सैनिक कॉलोनी रोड और अनखीर पर पुलिस तैनात थी बावजूद चोर सैनिक कॉलोनी से बाइक लेकर फरार हो गए। अलग अलग थानों की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर
चोर और चोरी किया हुआ सामान तलाश करने में जुटी है।