फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बच्चियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद

Sat, 29 Apr 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी दो बच्चियों को मौत के घाट उतारकर कुएं में फेंकने वाली मां को कोर्ट ने उम्रकैद और 25 हजार के जुर्माने से दण्डित किया है। मामला अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या—2 के न्यायाधीश बालकृष्ण गोयल ने ये आदेश दिए। अतिरिक्त लोक अभियोजक अशोक अग्रवाल ने बताया कि अलवर गेट थाना क्षेत्र के नगरा में रहने वाली रत्ना सोनी ने अपनी तीन साल की बेटी सोनिया और चार माह की बेटी समृद्धि को मौत के घाट उतारा। इसके बाद दोनों को कट्टे में बांधकर घर के पास ही स्थित कुएं में फेंक दिया। रत्ना के जेठ के लड़के को जब बच्चियां नजर नहीं आई तो उसने कुएं में देखा। कुएं में दोनों बच्चियों के शव पड़े दिखाई दिए।

इस पर अलवर गेट थाना पुलिस ने जब रत्ना से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्चियों को दूध में लोहे की कील पिलाकर मारने की बात कबूली। अभियोजन पक्ष की ओर से 15 गवाह, 44 दस्तावेज और 38 आर्टिकल भी पेश किए गए। अग्रवाल ने कहा कि रत्ना की करतूत से दुखी होकर उसके पति अरुण सोनी ने भी कुछ समय बाद ही आत्महत्या कर जान दे दी थी। वह अचार कम्पनी में काम करता था और काम के सिलसिले में अजमेर से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें