शादी टूटने से नाराज एक एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। एक तरफा मोहब्बत में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। सिरफिरे प्रेमी ने तब तक प्रेमिका को चाकू घोंपे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
वारदात से इलाके में सनसनी मच गई और घर में कोहराम मच गया। पुलिस प्रेमी को तलाश कर रही है। यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के कोटा जिले का। जहां के भीमगंजमंड़ी इलाके में रहने वाली शहनूर आज घर पर मौजूद थी। तभी खेड़ली फाटक का रहने वाला आरोपी साबिर उसके घर पहुंचा।
साबिर ने मिलने के बहाने शहनूर को बुलाया और उसके ऊपर चाकू लेकर टूट पड़ा। उसने शहनूर के शरीर पर चाकुओं से करीब आधा दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन बाहर आए तब तक आरोपी साबिर हत्या के बाद वहां से भाग निकला।