फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मदद के बहाने अस्पताल से नवजात चुराकर भागी ये लड़कियां, सीसीटीवी में हुई कैद

Wed, 10 Jan 2018 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्पिटल में मदद के बहाने प्रसूता को चकमा देकर दो लड़कियां दिनदहाड़े नवजात चुराकर भाग निकली। यह पूरी वारदात कैद हुई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अब अलग-अलग पुलिस टीमें बच्चा चुराने वाली युवतियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन देर रात तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। यह मामला है राजस्थान के भरतपुर जिले का। जहां पहाड़ी कस्बे के गांव हैवतका में रहने वाली मनीषा ने आज सुबह एक लड़के को जन्म दिया था।

डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। तब डाक्टरों ने उसे भरतपुर रेफर कर दिया। मनीषा और नवजात को लेकर परिजन राजकीय जनाना अस्पताल पहुंचे। वहां मनीषा को भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एक स्कूटी पर गई

new born child - फोटो : Demo pic
जानकारी के अनुसार तभी एक लड़की अस्पताल के उस वार्ड में पहुंची। उसने करीब दो घंटे तक मनीषा से यूं ही बहानें कर बातें की। फिर मदद के बहाने मनीषा को टॉयलेट तक ले गई। कुछ मिनट बाद मनीषा टॉयलेट से बाहर आई तब वह लड़की नजर नहीं आई।

किसी तरह मनीषा अपने बैड पर पहुंची तो उसे अपना बच्चा नहीं मिला। माजरा समझ आने पर उसने हल्ला मचा दिया। तब हॉस्पिटल का स्टाफ और डॉक्टर भी आ गए। बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पड़ताल में पार्किंग के स्टाफ ने बताया कि बच्चे को उठाकर दोनों लड़कियां एक स्कूटी पर भागकर गई है। वे जल्दबाजी में थी। इनमें एक लड़की करीब दो घंटे से अस्पताल परिसर में घूम रही थी। बच्चे को लेकर जाते वक्त भी युवती का हुलिया सीसीटीवी फुटेज में आया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें