बार बार तबादला किए जाने से परेशान बिजली विभाग में कार्यरत एक जेईएन द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवा में सोमवार अलसुबह 4 बजे बिजली विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता ने मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में रेलिंग पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार कोटा जिले के बड़गांव निवासी कनिष्ठ अभियंता भूपेंद्र मालव जयपुर विद्युत वितरण निगम की नैनवा डिवीजन में लम्बे समय से कार्यरत था। इसका 2 माह पूर्व वीसीआर भरने को लेकर कांग्रेस के पार्षद शेरू से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पार्षद ने कनिष्ठ अभियंता पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिस पर इसका लम्बे समय तक इलाज चला। वहीं पार्षद शेरू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वो अभी जेल में ही है।