फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मौतों के बाद जागा निगम, फायर स्टेशन की व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा

Mon, 15 Jan 2018 10:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
वीकेआई फायर स्टेशन में महापौर और अधिकारी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी के विद्याधर नगर इलाके के सेक्टर 9 में 13 जनवरी की अलसुबह एक मकान में आगजनी की घटना में पांच मौतों के बाद निगम जागने लगा है। हादसे के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और संसाधनों की कमजोरी सामने आई थी।
विज्ञापन


सवाल उठने लगे तब नगर निगम, जयपुर के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन ने आज वीकेआई फायर स्टेशन पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर ने वीकेआई फायर स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन वाहनों और स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों के साथ फायर स्टेशनों की व्यवस्थाओं के सुधार पर विचार-विमर्श किया। मेयर लाहोटी ने अग्निशमन वाहनों की मौजूदा स्थिति जांच की और फायरमैनों द्वारा अग्निशमन वाहनों की कार्यप्रणाली डेमो भी लिया।

 
विज्ञापन

महापौर के अलावा ये अधिकारी-नेता भी रहे मौजूद

फायर स्टेशन में निरीक्षण करते महापौर लाहोटी - फोटो : Vishnu Sharma
उन्होंने पानी के पाइप, सीढ़ियों और नोजल को इस्तेमाल लेने की प्रक्रिया की जांच की। महापौर ने एंबुलेस में जाकर उसमें मौजूद सुविधाओं की जांच की। महापौर ने अग्निशमन वाहनों में मौजूद उपकरणों का निरीक्षण किया और उनके उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पार्षद महेश कलवानी, पार्षद मुकेश लख्याणी, पार्षद मंजू शर्मा, पार्षद दिनेश कांवट, उपायुक्त फायर शिप्रा शर्मा, कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया उपस्थित थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें