फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के लगी बाइक से टक्कर, तनाव के बाद बंद रहे बाजार

Mon, 04 Dec 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
धारा 144 लागू, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राह चलती महिला के बाइक की टक्कर लगने की मामूली सी बात पर दो समुदाय आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज बाजार बंद रहे। उधर, पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। घटना राजधानी जयपुर के नजदीक चौमूं इलाके का है। कल सुबह किक्रेट खेलकर तीन युवक लौट रहे थें।

इस दौरान जाटों के मोहल्ले में एक राहगीर महिला के टक्कर लग गई। उन्हें टोका तो वे अपशब्द कहकर चले गए। कुछ देर बाद युवक इसी रास्ते से लौटे तो जाटों के मोहल्ले में रहने वाले मुकेश जाट, कैलाश जाट, राहुल सिंह ने रुकवा कर समझाइश की। इस दौरान युवक उनसे उलझ गए और वहां से चले गए।
विज्ञापन

 

घर में घुसकर किया हमला

- फोटो : Demo pic
कुछ देर बाद समुदाय विशेष के ये युवक बड़ी संख्या में अन्य लोगों के साथ वहां आए और मुकेश जाट, कैलाश जाट तथा राहुल सिंह को तलाशते हुए उनके घर में घुस गए। ये लोग इन पर हमला कर वहां से भाग निकले। 

इस घटना के बाद वहां तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भिजवाया। चौमूं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट पर 16 लाेगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित पक्ष के परिवादी मुकेश जाट ने रिपोर्ट में हमला कर घर से नकदी और आभूषण चुराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

धारा 144 लगाई और फ्लैग मार्च किया

- फोटो : Demo pic
पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 452, 379, 307, 504, 506 में मामला दर्ज किया है। वहीं, घटना के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज चौमूं में बाजार बंद रखने का आहृवान किया गया था। इस कारण आज चौमूं में बाजार बंद रहे।

दूसरी तरफ, तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता, एडिशनल डीसीपी रतन सिंह, एसीपी दिनेश शर्मा समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा पश्चिम जिले के सभी थानाप्रभारी अतिरिक्त जाब्ते के साथ वहां मौजूद रहे। इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें