बीकानेर जिले में रविवार को बार्डर के पास स्थानीय ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। वह कैसे और किस इरादे से बार्डर एरिया के आसपास पहुंचा। इसका खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
रविवार को बीकानेर में 18 केजेडी पूली के पास स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक को खाजूवाला बॉर्डर पर संदिग्ध तरीके से देखा। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शफी मोहमद और खुद को रामसर, बाड़मेर का रहने वाला बताया।
तब स्थानीय लोगों ने शफी मोहम्मद को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई। तब वे भी शफी मोहम्मद से पूछताछ करने में जुट गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीकानेर और जैसलमेर में अंतराष्ट्रीय बार्डर एरिया के आसपास पहले भी संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा चुका है।