गैंस टैंकर में अवैध शराब की तस्करी
- फोटो : Vishnu Sharma
डूंगरपुर जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बिछीवाड़ा पुलिस ने करीब 35 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी। जब्त की गई शराब के 655 कार्टून एक गैस टेंकर में छिपाकर तस्करी किए जा रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार रोशन काठात व राजू काठात निवासी रामपुर थाना जिला पाली के रहने वाले है। गैस टैंकर में छिपाकर शराब की तस्करी चण्डीगढ़ से भरकर गुजरात पहुंचाई जा रही थी। बिछीवाड़ा पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। मुखबिर की सूचना के आधार पर एक गैस टेंकर को रोककर तलाशी ली गई।
तब उसमें हरियाणा एवं पंजाब निर्मित विभिन्न प्रकार के 655 कार्टून पाये गये। इस पर बिछीवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब से भरे गैंस टेंकर को जब्त कर लिया गया। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई बिछीवाड़ा थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर, हैडकांस्टेबल धर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।