फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से आई इस गाड़ी की तलाशी लेने पर चौंकी पुलिस

Sun, 13 Aug 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक पिकअप गाड़ी हरियाणा से अलवर की ओर आ रही थी। जैसे ही पुलिस ने इस रोककर तलाशी ली तो पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन


दरअसल, अलवर के आबकारी थाना पुलिस ने हरियाणा से राजस्थान में लाई जा रही करीब 5 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। इसमें 57 पेटी शराब बरामद की गई है। आबकारी थाने के  सीआई पी.आर. मीणा ने बताया कि उन्हें बीती रात सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक पिकअप गाड़ी अलवर भिवाड़ी मार्ग स्थित पापड़ी टोल नाके पर खड़ी हुई है। इस पर आबकारी थाना पुलिस ने महुआ चेक पोस्ट पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब से भरी 57 पेटियां पाई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मथुरा के नौ गांव निवासी विष्णु और बेरी गांव निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा से किसी व्यक्ति ने उन्हें शराब से भरी इस गाड़ी को सीकरी ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें