नहर के पास बैठकर पत्नी कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसकी आवाज सुनकर पति वहां पर दौड़कर आया और फिर ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया।
चौंकाने वाली ये घटना राजस्थान के बीकानेर जिले से जुड़ी है। यहां खारा स्थित कंवरसेन लिफ्ट नहर के पास बैठकर किरण कपड़े धो रही थी। इसी दौरान नहर के पास फिसलन होने पर उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर पड़ी। जैसे ही किरण नहर में गिरी तो उसने बचाओ बचाओ कहते हुए चिल्लाना शुरू किया। पत्नी किरण की आवाज सुनकर उसका पति राजेन्द्र बचाने के लिए नहर की ओर दौड़ा। इसके बाद आनन-फानन में राजेन्द्र ने पत्नी को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद तो राजेन्द्र भी नहरी पानी में डूब गया।