मानव तस्करी यूनिट की गिरफ्त में बाल मजदूरी कराने वाले होटल मालिक
- फोटो : Amar Ujala
होटल-रेस्टोरेंट में मासूमों से काम करवाने वाले मालिकों पर आज मानव तस्करी यूनिट ने कार्रवाई की।
अजमेर में आज मानव तस्करी यूनिट की टीम ने होटल में काम कर रहे सात मासूमों को मुक्त करवाया। इस मामले में बाल श्रम करवा रहे चार होटल—रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
मानव तस्करी यूनिट प्रभारी रविकांत दरिया ने बताया कि अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल व रेस्टोरेंट को खंगाला गया। यहां पर होटल न्यू सिंध पंजाब में तीन, अम्बिका भोजनालय में दो, गुप्ता भोजनालय में एक और न्यू देहली दरबार में एक बच्चा बाल श्रम करते मिला। इस पर सभी सातों बच्चों को मुक्त करवाकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। संचालकों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ क्लाॅक टावर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।