जयपुर के मानसरोवर में मध्यम मार्ग पर एक निर्माणाधीन होटल में बीती शाम बाप—बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाप—बेटे होटल के मालिक बताए जा रहें है। मानसरोवर थाना पुलिस के अनुसार राजनारायण सक्सेना का शव होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मिला है जबकि उनके बेटे सौरभ का शव होटल की प्रथम मंजिल पर मिला है। घटना की जानकारी तब मिली आसपास शवों की दुर्गंध फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम के अनुसार हत्या दो—तीन दिन पूर्व की गई है।
रात्रि नौ बजे मिली जानकारी
घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे मिली। पुलिस के अनुसार अंदेशा है कि राजनारायण की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। जबकि बेटे सौरभ की हत्या गला घोंटकर की गई है। दोनो बाप—बेटे निर्माणधीन होटल मेंं ही रहते थे। वे अपने घर को ही होटल में बदल रहे थे।
पुलिस को है आशंका
पुलिस को सौरभ के कमरे से सात मोबाइल मिले हैं। जिनसे देश के कई शहरों से कॉल की गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या रंजिश में की गई हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही किसी से ज्यादा बोलते नहीं थे। जहां राजनारायण की पत्नी की करीब एक वर्ष मौत हो चुकी है। वही सौरभ का तलाक हो गया था।