फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल की मां के सवालों पर बोले गृहमंत्री, सरेंडर के लिए हमने भी हाथ जोड़े थे

Mon, 26 Jun 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया - फोटो : File photo
विज्ञापन
चुरु जिले के मालासर में करीब पौने दो साल से फरार कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के शनिवार को हुए एनकाउंटर के बाद आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने चुप्पी तोड़ते हुए एनकाउंटर को एक सोची समझी साजिश बताया और मामले की पड़ताल सीबीआई से करवाने की मांग की। वहीं एनकाउंटर से चुरु व नागौर जिले में आनंदपाल के समर्थकों ने उत्पात भी मचाया।
विज्ञापन


जिससे 3 दिन से तनाव की स्थिति बनी हुई हुई है और सोमवार को भी आनंदपाल का शव मोर्चरी में रखा रहा। मंगलवार दोपहर तक भी उसका दाह संस्कार नहीं हो सका। इसी के चलते आनंदपाल की मां निर्मल कंवर और उसके परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी जवाब दिए।

उदयपुर में गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि हिन्दू धर्म की मान्यता है कि व्यक्ति के मरने के बाद उसके शव को पवित्र मानते है। हम भी चाहते है कि उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हो। हमने उनसे आग्रह किया है कि आप इसका अंतिम संस्कार कर दो। अगर वो नहीं कर रहे है तो उस शव के साथ अन्याय कर रहे है। उत्पात तो मचा सकते है लेकिन अगर एक एनकाउंटर की स्थिति जब आई हो और पिछले पौने 2 साल से उसके पीछे भागे जा रहे है। हम हाथ जोड़ रहे हो कि सरेंडर कर रहे दो कोर्ट में कर दो। लेकिन उसने नहीं किया उसके बाद भी जब उसे पकड़ने गए और सरेंडर के लिए कहा तो उसने फायरिंग शुरु कर दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कटारिया ने कहा- मैं अपनी पुलिस को मरने तो नहीं दूंगा

रतनगढ़ अस्पताल के बाहर भीड़ का प्रदर्शन - फोटो : Vishnu Sharma
एसओजी पुलिस की कार्रवाई के समर्थन में उतरते हुए कटारिया ने कहा कि मैं अपनी पुलिस को मरने तो नहीं दूंगा। मेरा भी कुछ धर्म होता है। लेकिन सामने वाले का भी सम्मान रहे लेकिन पुलिस को बचाते हुए एनकाउंटर करना हमारी मजबूरी है, जो कि ठीक किया है। अगर हुड़दंगी कानून तोडेंगे तो कार्रवाई जरुर करेंगे। लेकिन हम डेड बॉडी को अपराधी नहीं मानते। डेड बॉडी हो जाने के बाद हम उसका बहुत सम्मान से उसका दाह संस्कार करें इसके पक्ष में हम है।

सीबीआई जांच के सवाल पर गृहमंत्री कटारिया बोले की वो चाहे जहां जाएं जिससे जो उनकी मर्जी आए वो फरमान जारी कर दें। जेल भिजवाना चाहे तो जेल भिजवा दें। सारा देश और दुनिया देख रही है कि जो काम हमारी पुलिस ने जिस बहादुरी के साथ किया है वो समय की आवश्यकता के अनुसार किया है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें