फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई से तंग आकर प्रेमिका ने किया था सुसाइड, प्रेमी हुआ गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेवफाई से तंग आकर एक युवती के सुसाइड करने के बाद पिछले कुछ माह से फरार चल रहे आरोपी प्रेमी 27 वर्षीय नीरज पाल को बजाज नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह फरसेवाला, श्रीगंगानगर का रहने वाला है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है
विज्ञापन


मामले में मृतका छात्रा के सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने युवक के खिलाफ करीब तीन माह पहले आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को तब धरदबोचा जब वह अग्रिम जमानत के लिए दोस्त के साथ कोर्ट आया था। पुलिस के अनुसार 7 फरवरी को मुक्तानंद नगर निवासी रवनीत उर्फ नीतू ने कमरे में फंदाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची। 

जांच अधिकारी एएसआई धर्मवीर ने बताया की मृतका बीएससी की छात्रा थी। नीरज पाल व छात्रा ने साथ में बीटेक किया था और कुछ दिन लिव इन रिलेशन में भी साथ रहे थे। आरोपी ने शादी का झांसा दिया था। इसके बाद नीरज ने 6 फरवरी को शादी कर ली। इससे आहत होकर रवनीत ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


मृतका रवनीत मूल रुप से राजसमंद की रहने वाली थी। पुलिस ने उसके कमरे से एक लेपटॉप, मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। जिसमें रवनीत और आरोपी नीरज पाल के फोटो भी थे। खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में मृतका रवनीत ने इसका जिक्र किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें