पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रजत मीणा
- फोटो : Amar Ujala
ज्वैलर पर फायरिंग के लिए सुपारी लेने वाली गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई अजमेर पुलिस की स्पेशल टीम ने की। कोतवाली थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मास्टरमाइंड करौली निवासी रजत मीणा है। कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना इलाके में आरआर ज्वैलर्स के संचालक पर फायरिंग का प्रयास हुआ था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी रजत मीणा ने चार बदमाशों को ज्वैलर्स पर फायरिंग के लिए भेजा था, लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम को इसकी भनक लग गई।
जिससे यह वारदात नहीं हो सकी थी। वहीं, पुलिस टीम ने फायरिंग करने आए तीन बदमाशों को भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने गैंग के मास्टरमाइंड आरोपी रजत मीणा के ईशारे पर ज्वैलर पर फायरिंग करने और हत्या की सुपारी लेने का खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा अभी जेल में है और उसका साला रजत मीणा ही वर्तमान में गैंग का संचालन कर रहा है। पुलिस को काफी समय से रजत की तलाश थी।