फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा डालने गई थी महिला, सिर पर देसी कट्टा लगा उठा ले गए झोपड़ी में

Thu, 28 Dec 2017 12:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
एक महिला से उसके ही गांव के लोगों ने देसी कट्टे के जोर पर वो सब किया कि पूरे गांव की बदनामी हो गई। महिला दहशत में है। महिला ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


अलवर में तिजारा थाना क्षेत्र के कलगांव में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर तिजारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी मच गई है। महिला की आपबीती सुन एकबारगी तो पुलिस भी सकते में आ गई।

महिला ने कहा कि देसी कट्टा लगा कर घर के पास से ही उसका अपहरण किया गया। उसके बाद वे उसे एक झोपड़ी में ले गए, जहां आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले आरोपी गांव के ही रहने वाले रामकंवर, रवि, मुकेश व सुरजीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी

gangrape
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं को चारा डालने गई थी। उस वक्त आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और कट्टे के जोर पर अपहरण कर ले गए। इसके बाद पास ही स्थित झोंपड़ी में ले जाकर धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। तिजारा थाना अधिकारी  हेमराज सिंह ने बताया कि मौका मुआयना कर लिया है और घटना की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें