फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की जमीन में गढ़ा हुआ है सोना, फिर निकालने के बहाने किया ये

Mon, 20 Nov 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमीन में गढा धन निकालने का झांसा देकर 13 लाख रुपए ठगी करने के मामले में वह करीब तीन साल से फरार चल रहा था। आज जोधपुर के सीएचबी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से झांसा देकर ठगी गई राशि बरामदगी के प्रयास करने में जुटी है।
विज्ञापन


जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी हनुमानराम सुथार ने 4 मार्च 2015 में रिपोर्ट दी थी कि मौलाना कमालुदीन और उसके साथियों ने खेत में सोना गढा होने की बात कही। साथ ही इस सोने को निकालने और जादू टोना, भूत-प्रेत का डर दिखाकर करीब 13 लाख रुपए ठग लिए। इस पर पुलिस ने पूर्व में आरोपी कमालुदीन को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मामले में अब्दुल गफार उर्फ गुरु और मोहम्मद अब्बास लगातार दो साल आठ माह से फरार चल रहे थे।

इस पर डीसीपी समीर कुमार सिंह के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने हरियाणा के मेव जाति के गांव करहेडा और उमरा में जाकर आरोपियों की तलाश की। जहां टीम ने करहेडा से फरार आरोपी अब्दुल गफार उर्फ गुरु पुत्र जबर खां को गिरफ्तार किया। टीम आरोपी को जोधपुर लेकर पहुंची। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर ठगी की राशि बरामदगी के प्रयास करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें