फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रही पुलिस पर आफत, हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल

Wed, 16 Aug 2017 05:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गश्त कर रही पुलिस की चेतक को तेज रफ्तार ट्रोले ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह हादसा जयपुर जिले में नेशनल हाइवे-8 पर कोटपूतली शहर में श्याम मंदिर के सामने देर रात को हुआ। नरहेड़ा में कार चोरी की सूचना पर यह गश्ती टीम नयहां नाकाबंदी कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रोले ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इस हादसे में पांच सिपाही घायल हो गए। इनमें से सिपाही भवानी और पूरन को कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एसआई दुर्गा प्रसाद और जीप के चालक देवेंद्र और सिपाही संजय कुमार को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र में पुलिस जीप को टक्कर मारने की चार माह में यह तीसरी घटना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें