फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर सेल्समैन ने अधेड़ को बेरहमी से पीटा, विवाद 10 रुपए का

Tue, 23 May 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नोएडा में तीन सेल्समैन ने एक 45 साल के व्यक्ति की पिटाई कर दी। बात केवल इतनी सी थी कि उसने देसी शराब की बोतल के लिए 10 रुपए अधिक देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


ये घटना शनिवार को सेक्टर 41 में अगाहपुर गांव में हुई। नरेश यादव के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि सेल्समैन ने शराब की बोतल के लिए 70 रुपए की मांग की जबकि इसकी कीमत केवल 60 रुपए थी, जिससे यादव और सेल्समैन के बीच बहस हुई। 

नरेश की पत्नी ममता यादव ने आरोप लगाया कि बाबू जो शराब की दुकान के मैनेजर में से एक था, उसने कोर्ट के बाहर मामले को निपटाने के लिए 5000 रुपए देकर उन पर दबाव बनाना चाहा। पुलिस ने इस मामले में 26 साल के मोनू कसाना को हिरासत में ले लिया है बाकी आरोपियों की खोज जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपराध के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर ली है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है। एनसीआर में, एक वारंट के बिना कोई गिरफ्तारी नहीं की जाती है और  बिना एक अदालती आदेश के बिना जांच शुरू की नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले की इंवेस्टिगेशन कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें