फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर:एचडीएफसी बैंक में आग लगी, कर्मचारियों में हड़कंप

Thu, 15 Jun 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक में आग लगी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के  वैशाली नगर इलाके में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक में आग लग गई। आग की लपटों ने चंद वक्त में ही भीषण रुप धारण कर लिया। इससे वहां मौजूद स्टॉफ में अफरा—तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की आठ दमकलें मौके के लिए रवाना हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि वैशाली नगर में नेशनल हैंडलूम के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे एचडीएफसी बैंक परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग बैंक की पहली मंजिल पर लगी। कर्मचारी आग को बुझा पाते इससे पहले ही आग की लपटें भीषण हो गई और तेजी से बैंक परिसर में फैल गई। इससे वहां रखा फर्नीचर, कम्प्यूटर व अन्य सभी चीजें लपटों की चपेट में आ गई। आग को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंच मच गया। वे दौड़ते हुए बाहर आ गए।  सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरु किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें