फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में जेल अधीक्षक के खिलाफ FIR

Sat, 06 May 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अजमेर जेल में कैदियों को सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रताड़ित करने के आरोप में सिविल लाईन थाना पुलिस ने जेल अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
विज्ञापन


सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि जेल में बंद कैदी प्रेम की पत्नी किरण शेखावत ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था। जिसमें बताया कि उसके पति प्रेम को सुविधा शुल्क नहीं देने पर मारपीट की गई। इस संबंध में न्यायाधीश ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शनिवार को जेल अधीक्षक संजय यादव सहित अन्य जेल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कैदियों के परिजनों ने जेल अधीक्षक की प्रताड़नाओं को लेकर जेल के बाहर प्रदर्शन किया था।

राजस्थान की जेलों में कैदियों के परिजनों से सुविधा शुल्क की वसूली का यह एक माह में यू दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले कोटा सेंट्रल जेल का जेलर बत्तीलाल मीणा और दलाल राजू नागर को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में मीणा पर आरोप है कि वे जेल में बंद शातिर बदमाशों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पैसे वसूलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें