फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां रहेगी किसके पास, सवाल पर भिड़े भाई !

Mon, 10 Jul 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
मां को अपने साथ रखने की बात को लेकर तीन बेटों में मारपीट हो गई। इस झगड़े में घायल दो जनों को अस्पताल पहुंचाना पड़ गया। 
विज्ञापन


मामला दौसा जिले का है। यहां मंडावर थाना इलाके के गढ़ हिम्मत गांव में दिव्यांग मां के चार बेटे हैं। इनमें से तीन बेटे इसी गांव में रहते है जबकि एक बेटा कही और रहता है। आज गांव में रहने वाला एक बेटा मां के पास मिलने आया और इस दौरान वह उसे अपने साथ ले जाने लगा। इसका दो अन्य भाइयों ने विरोध किया। विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान दो बेटों ने मिलकर एक भाई और भतीजे को  बुरी तरह पीटा। जिसके चलते इन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर झगड़े की वजह सम्पत्ति विवाद बताया जा रहा है। दिव्यांग मां बीमार रहती है और ये बेटे सम्पत्ति विवाद के चलते उसे अपने साथ रखना चाहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें