फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नहीं बजा फरमाईश का गाना, वर-वधू पक्ष में चली तलवारें

Mon, 02 Oct 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डीजे पर डांस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक शादी समारोह में बारातियों की फरमाईश पर डीजे पर गाना नहीं बजाना भारी पड़ गया। आपसी कहासुनी के बाद वर और वधू पक्ष के बीच जमकर तलवारें चली। लाठियां टकराई और लात-घूंसे भी चले। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इनमें गंभीर घायल तीनों जनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद  छुट्टी दे दी गई। यह मामला है भरतपुर जिले में मथुरा गेट थाना इलाके का। जहां गोलबाग रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में बीती रात को एक शादी समारोह चल रहा था।

इसी दौरान बारात में शामिल कुछ युवक डीजे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी फरमाईश के गाने बजाने को कहा। मनपसंद गाना नहीं बजाने पर बाराती युवक भड़क गए और डीजे संचालक से  भिड़ गए। इस पर डीजे वाले ने डीजे बंद कर दिया। इससे बारात में शामिल युवकों ने बवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लाठी-डंडों और तलवारों से हमला

DJ - फोटो : Demo pic
​तब वधू पक्ष के लोगों ने युवकों को समझाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस पर वधू पक्ष के परिचित लोग, जो कि नजदीक लकड़ी की टाल के मालिक और कर्मचारी थे। वे भी आ गए, लेकिन विवाद थमने के बजाए और बढ़ गया। तब दोनों पक्षों ने तलवारें निकाल ली। लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब झगड़ा शांत हुआ और उत्पाती वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि झगड़े में लकड़ी की टाल का मालिक विष्णु गोयल, उनका छोटा भाई नरेश, कुंदन व करण के गहरी चोटें आई। उन्हें भरतपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें