फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का देहांत होने पर मां ने रचाई दूसरी शादी, फिर सौतेले पिता की शिकार बनी नाबालिग

Thu, 31 Aug 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
फाइल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इस मासूम नाबालिग बच्ची ने बचपन में अपने पिता को खो दिया। फिर मां ने दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद सौतेला पिता ने नाबालिग बेटी को ही दुष्कर्म का शिकार बना दिया। पिता की इस करतूत के बारे में मां को भी पता था, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी। आखिरकार बेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर शहर का। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग इन दिनों अजमेर स्थित बाल कल्याण समिति की निगरानी में रह रही है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग किशोरी ने रिपोर्ट में बताया कि बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मां ने राजेंद्र माली नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह रचा लिया।

करीब तीन साल पहले एक दिन रात को सौतेले पिता ने उससे गलत हरकतें की। विरोध करने पर उसे डराया धमकाया और फिर इसके बाद पिछले करीब तीन साल से पीड़िता अपने सौतेले पिता की दरिंदगी का शिकार होकर दुष्कर्म का दंश झेल रही थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस तरह मिली मदद और पकड़ा गया पिता

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट की गई। इसकी जानकारी मां और पड़ोसियों को भी दी मगर किसी ने मदद नहीं की। वे भी चुप रहे। इसके ​बाद पिछले दिनों शिकायत मिलने पर मानव तस्करी यूनिट के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अशोक चौधरी के नेतृत्व में बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन के मेंबर्स की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पुष्कर स्थित पीड़िता के घर पर दबिश दी।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बालिका को आरोपियों के चंगुल से आजाद कराकर अपने संरक्षण में ले लिया और उसे अपने साथ अजमेर ले गई। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल आरोपी राजेंद्र माली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पीड़िता ने माता-पिता पर खाना नहीं देने और भूखा रखकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें