अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के दाता नगर में बिजली का करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई। आठ वर्षीय मासूम कूलर का स्विच लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर स्थित दाता नगर में रहने वाला आर्यन शनिवार को घर पर कूलर का स्विच लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से वह इसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे तुरंत जेएलएन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आर्यन की मौत से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।