फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान में बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के मैनसिर चौराहे के पास शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में पड़े एक युवक को लोग एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर भेजवाएं, जहां उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी नाथनगर के डॉक्टर टी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से गंभीर हालत में युवक को यहां लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टर ने उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुन्ना पुत्र कमल शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार बताया। उसने यह भी बताया कि वह वहीं पर स्थित संतोषी माता के मंदिर पर रह कर पूजा पाठ करता था। इलाज के कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। शरीर से बेहद कमजोर नजर आ रहा था। देखने से ही कुपोषण का शिकार लगा। डॉक्टर का अनुमान है कि वह टीबी रोग से ग्रसित हो सकता है। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृत्यु से पूर्व बताए गए पते पर सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें