भूकंप के झटकों से जयपुर में बाहर निकल गए लोग
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर भारत में आज दोपहर भूकंप के तेज झटकों ने दहशत फैला दी। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान और आसपास के इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर, जोधपुर, अलवर, उदयपुर, भरतपुर समेत कई अन्य शहरों में भूकंप के झटकों ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।
राजधानी जयपुर में लोग अपने घरों और आॅफिसों से निकलकर बाहर आ गए और खाली मैदान व सड़कों पर आकर खड़े हो गए। भूकंप की दहशत के चलते लोग काफी देर तक बाहर डटे रहे। वहीं, कुछ लोग एक-दूसरे को फोन कर कुशलक्षेम पूछते और भूकंप के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बार्डर पर हिन्दुकुश पर्वत के आसपास बताया जा रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।