फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में एक्सीडेंट, ड्र्राइवर की मौत

Mon, 19 Jun 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जिले के बहरोड़ इलाके में सोमवार तड़के जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे में खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की वजह से हाइवे पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बहरोड़ पुलिस के मुताबिक हादसा जयपुर-दिल्ली हाइवे पर गूंति फ्लाई ओवर के समीप हुआ। जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा एक ट्रक गूंति पुलिया के पास, बहरोड़ में हाइवे पर खड़े एक ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिससे ड्राइवर व खलासी केबिन में ही फंस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक ड्राइवर दम तोड़ चुका था और गंभीर रुप से जख्मी खलासी की सांसें चल रही थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें