फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत

Fri, 30 Jun 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गुलाब सागर जलाशय, जोधपुर - फोटो : File photo
विज्ञापन
जोधपुर  शहर के एक वर्षों पुराने जलाशय में डूबने से करीब ढाई साल के मासूम बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए इस पहलु पर जांच कर रही है कि बच्चा अपने घर से कुछ दूर जलाशय तक अकेला कैसे पहुंचा। हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जोधपुर पुलिस के अनुसार मरने वाला ढाई साल का मासूम सुल्तान था। वह गुलाब सागर जलाशय के पीछे हनुमान मंदिर भद्राजून की हवेली के पास रहने वाले इमरान का बेटा था। आज अल सुबह सुल्तान के गुलाब सागर में डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर थानाप्रभारी इंद्रसिंह सुबह करीब साढ़े 7 बजे मौके पर पहुंचे। वहां सुल्तान के परिजनों द्वारा उसके शव को निकलवा कर घर ले जाने का पता चला।
विज्ञापन


मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस भी घर पहुंच गई। शव को एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुल्तान के घरवालों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। प्रारंभिक पुलिस पड़ताल में सामने आया कि ढाई वर्षीय सुल्तान आज सुबह पांच बजे तक अपने दादा के पास सो रहा था। इसके बाद दादा ने उसे देखा तो वह नजर नहीं आया। तब परिजनों को बताया।इसके बाद परिजनों ने तलाश किया तो सुल्तान का शव गुलाब सागर में डूबा मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें