फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय डूबे युवकों के शव 18 घंटे बाद मिले

Tue, 25 Jul 2017 01:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
18 घंटे बाद निकाले युवकों के शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तेज बारिश के दौरान तालाब में नहाते वक्त डूबे दो युवकों के शव आज 18 घंटे बाद गोताखोरों ने मशक्कत कर तलाश लिए। 
विज्ञापन


यह हादसा जोधपुर जिले के राजीव गांधी नगर थाना इलाके के गांगाणा गांव में सोमवार को हुआ था। तेज बारिश के दौरान दो स्थानीय युवक शेफू खां और सोहेल तालाब में नहाने उतरे थे। गहराई में जाने से वे डूब गए। घटना का पता चलने पर प्रशासन ने कल पूरे दिन स्थानीय गोताखोर, मालवीय बंधुओं, नागरिक सुरक्षा के जवान और पुलिस के गोताखोरों की मदद से देर शाम तक शवों की तलाश करवाई। इसके बाद अंधेरा बढ़ने पर तलाश रोक दी गई। 
विज्ञापन


आज सुबह फिर से दोनों युवकों की तलाश शुरू हुई। इस दौरान एसीपी सिमरथाराम, लूणी थानाधिकारी लेखराज सिहाग, एसडीएम अयुब खां सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक दोनों युवकों के शव गोताखोरों के हाथ लगे। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। जिसे देख उनके परिजनों रो पड़े और घर में कोहराम मच गया। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मजदूरी करते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें