रईस से नजर आने वाले एक शख्स ने बेरोजगारों को तगड़ा झांसा दिया। उसकी बातों में आकर सैंकड़ों युवकों ने फर्जी नौकरियों के लिए आवेदन किया और उसके लिए करोड़ों रुपए जमा भी करा दिए।
मामला राजस्थान के दो शहर जोधपुर और नागौर से जुड़ा है। यहां के सैकड़ों युवकों को नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र थमा कर उनसे करोड़ों रुपए बटोर एक युवक फरार हो गया था। जांच में युवक का नाम तरुण उपाध्याय सामने आया।
आरोपी ने आज जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में अपने आप को सरेंडर किया है। कई अफसरों को भी उसने गुमराह किया। वह अफसरों से मिलाने बेरोजगारों को साथ ले जाता। जगुआर-मर्सिडीज कारें दिखाता व नौकरी की बात के लिए फाइवस्टार होटल में बुलाता था।