फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर लूट की साजिश रचने के केस में गिरफ्तार ईनामी बदमाश

Sun, 11 Jun 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जिले में टोल पर लूट की साजिश रचते वक्त एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस आरोपी की पिछले लंबे अरसे से तलाश कर रही थी। एसपी अलवर ने गिरफ्तार आरोपी पर तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अलवर राजेंद्र प्रसाद खोथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शमशाद कुरैशी उम्र 24 साल का है, वह गांव झारपुरी थाना पिनगवा जिला नूहं मेवात हरियाणा का रहने वाला है। भिवाड़ी उपाधीक्षक सिद्धान्त शर्मा को शनिवार को कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा टोलबूथ पर लूट की साजिश रचने की सूचना मिली थी। इस पर डिप्टी शर्मा ने चौपानकी थाना पुलिस के जाब्ते के साथ दबिश देकर आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। 

अनुसंधान में सामने आया कि वह तीन हजार रुपए का ईनामी बदमाश है। शमशाद को बताया कि एक जून को वह अपने साथी इमरान, फरीद, समयदीन, कयूम, असरू व जमशेद मिलकर अलवर भरतपुर रोड पर बाहला टोल नाका से नकदी लूटने की योजना बना रहे थे। तब एमआईए थाना पुलिस को गश्त पर देखकर मौके से भाग निकला। लेकिन तब शमशाद के दूसरे साथी पकड़े गए थे। इसके बाद से एमआईए थाना पुलिस को शमशाद की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें