फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दोनों शातिर लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार, पुलिस ने दबोचा

Wed, 02 Aug 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में पुलिस ने ऐसे दो आरोपितो को गिरफ्तार किया है जो लोगों को अपना शिकार बनाते थे। ये दोनों आरोपित अपनी बातों के झांसे में लेकर वारदात को अंजाम देते।
विज्ञापन


पहला मामला, अलवर के नीमराणा थाना पुलिस से जुड़ा हुआ है। नीमराणा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल लूटने वाले गिरोह के शातिर बदमाश सचिन पुत्र रामस्वरूप मेघवाल निवासी पाटन, जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियो के साथ नीमराणा बाजार कैम्बे होटल वाली गली से गुजर रहे गोपाल सिंह निवासी खिरागढ़, आगरा से मोबाइल और नगदी छीन ली थी।

दूसरा मामला अलवर की रामगढ थाना पुलिस से जुड़ा है। यहां पुलिस ने हाकम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कैमासा, गोविन्दगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रामगढ कस्बा निवासी खुशीराम मेघवाल को मकान की नींव की खुदाई में सोने की ईंट मिलने और रुपयों की आवश्यकता के कारण बेचने का झांसा देकर फंसाया। आरोपित ने खुशीराम को नकली ईंट हाथों में थमाकर मोटी रकम ली और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें