फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की साजिश से पहले ही गिरफ्त में आया ईनामी बदमाश

Mon, 16 Oct 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
revolver - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आपराधिक वारदात के बाद फरारी काट रहे एक ईनामी बदमाश को पुलिस ने आखिरकार धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन


एसपी अंशुमान भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 27 वर्षीय बबलू उर्फ विक्रम सिंह है। वह मूलत: पाटून्दा थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश का निवासी है। वर्तमान में वह कोटा के विज्ञान नगर में रहता है। कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार के निर्देशन में उद्योग नगर थाना प्रभारी लोकेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कैथून रोड़ फ्लाइओवर के नीचे आरोपी गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि 29 जून को सीएनजी पंप के सामने आरोपी बबलू और शाबिर ने मोहम्मद शरीफ नामक व्यक्ति पर फायर किया था। इस संबंध में थाना उद्योग नगर में मामला दर्ज हुआ। शाबिर के खिलाफ विज्ञान नगर थाने में भी फायरिंग करने का मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में शाबिर पुत्र सलाम पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि बबलू बना फरार चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि बबलू इस बार फिर से मोहम्मद शरीफ को जान मारने की फिराक में कोटा आया था। इससे पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर ईनाम भी घोषित था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें