फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री , छापा मारा तो हुआ खुलासा

Sun, 20 Aug 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गांव के नजदीक जंगल  में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। 
विज्ञापन


राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर तहसील के बिरहटी गांव के आसपास अवैध हथियारों की खरीद—फरोख्त की सूचन मिल रही थी। इसके चलते आज तड़के पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आज कारखाने में छापा मारा। एसपी करौली अनिल कयाल ने बताया कि यह कार्रवाई मासलपुर थानाप्रभारी गजानंद जाट के नेतृत्व में की गई। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारखाना चला रहे आरोपी प्रहलाद जाटव तथा हरिओम जाटव को गिरफ्तार कर लिया। वे बिरहटी गांव के रहने वाले है। जबकि अन्य आरोपी वहां से मौका पाकर भाग निकले। 
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक गिरफ्तार प्रहलाद जाटव के कब्जे से चार जिन्दा कारतूस एवं हरिओम से एक देसीकट्टा, एक जिन्दा कारतूस जब्त किया है। इसके अलावा कारखाने में दबिश देकर वहां हथियार बनाने में उपयोगी दो लोहे की मशीन, दो गीरा, प्लास, पेचकस, ड्रिल मशीन, छह रिंच पाना, सात बार्सले, 15 स्प्रिंग मैग्जीन की दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैग्जीन, खाली खोका, 11 रेती, एक बसूला, 19 फनर समेत अन्य उपकरण जब्त किए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें