फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने पेड़ पर लगाया साथ—साथ फंदा

Tue, 02 May 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
जोधपुर के लोहावट थाना इलाके के कोलू पाबूजी गांव के ओरण में एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर साथ—साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युगल का शव लटकते देख लोगो ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें कोलू पाबूजी के ओरण में एक पेड़ पर एक महिला और युवक का शव लटके होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुयायना  करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त डेरियों की ढाणी कुशलावा निवासी रमजान के रूप में हुई है। इस महिला और मृतक के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि फंदे पर लटकने वाली महिला शादीशुदा थी और इसके दो बच्चे भी हैं। संभवतया शादी नहीं कर पाने के कारण ही दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें