फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से भागे बाल अपचारी, पांच घंटे बाद पकड़े

Fri, 16 Jun 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर के सम्प्रेक्षण गृह से दो बाल अपचारियों की फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बाल अपचारियों को फिर से पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह से शुक्रवार को दो बाल अपचारी  फरार हो गए। इनमें एक भिवाड़ी के मिलकपुर और दूसरा शाहजहांपुर के शक्तपुरा गांव का निवासी है। इनके फरार होने की सूचना तुरंत ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बाल अपचारियों को तिजारा फाटक के पास से दस्तयाब कर लिया। गौरतलब है कि यहां पहले भी सम्प्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने के मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं की गई है। हालात ये हैं कि यहां केवल एक ही गार्ड कार्यरत है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें