फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर चल रहा था ऐसा 'अड्डा', दबिश दी तो पुलिस दंग रह गई

Tue, 25 Jul 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो राज्यों की सरहद पर कुछ ऐसा हो रहा था कि पुलिस के कान खड़े हो गए। पूरी प्लानिंग की गई, दबिश दी गई तो एकबारगी पुलिस के भी होश उड़ गए। एक साथ अस्सी से ज्यादा आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


मामला उदयपुर का है। उदयपुर आईजी के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने सोमवार रात राजस्थान-गुजरात सीमा पर जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 85 जुआरियों को तीन पत्ती खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। सोमवार रात की गई कार्रवाई में 40 लाख के करीब नकद और लगभग दो करोड़ रुपए का हिसाब मिला है। आईजी के निर्देश पर टीम ने पूरी तरह गोपनीय कार्रवाई की। छापा मारने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर बृजेश सोनी के नेतृत्व में टीम ने छापे की कार्रवाई डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा थाने से 7 किलोमीटर दूर राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के बिछीवाड़ा-रतनपुर पर एक होटल पर की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ज्यादातर आरोपी है गुजरात के

casino - फोटो : demo pic
होटल का नाम सिग्नेचर बताया गया है। कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में से अधिकतर गुजरात के उद्यमी हैं। मौके को देखकर माना जा रहा है कि लंबे समय से इस तरह का काम यहां हो रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है।

होटल में गुजरात के व्यापारियों के लिए केसिनो की तरह अलग से व्यवस्था थी। इसमें शराब भी खुलेआम परोसी जा रही थी। टीम के पहुंचते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे। मंगलवार को बिछीवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कर 85 लोगों के खिलाफ इस्तगासा तैयार किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें