फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहरगढ़ पहाड़ी पर पलटी कार, इस परिवार की किस्मत को यह मंजूर था

Mon, 24 Apr 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नाहरगढ़ पहाड़ी पर पलटी कार - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
नाहरगढ़ पहाड़ी पर बने खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार सोमवार को फिर से जानलेवा साबित हो सकती थी। शाम को रफ्तार में अनियंत्रित हुई एक कार नाहरगढ़ की पहाड़ी पर घाटी में कई पलटियां खा गई।
विज्ञापन

 
हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शियों को लगा कि शायद कोई नहीं बचेगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कार में मौजूद एक परिवार के सभी सदस्य बच गए। उनके चोटें आई। हादसे में घायल हुए एक मासूम बच्चे व दो महिलाओं समेत चार जनों को 108 एंबुलेंस ने एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल परिवार कानपुर का रहने वाला है। इनमें 45 वर्षीया अनिता पत्नी जयनारायण, शैलेंद्र पुत्र राजेंद्र, 28 वर्षीय रितू पत्नी शैलेंद्र व 8 वर्षीय देव पुत्र अमित कुमार है। वे लोग सोमवार को नाहरगढ़ किले पर घूमने गए थे। शाम को वे लोग किले से वापस लौट रहे थे तभी चरण मंदिर से जयगढ़ किले की तरफ जाते वक्त एक घुमाव पर कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।               
विज्ञापन



 
विज्ञापन

हादसे में घायल परिवार कानपुर का रहने वाला है।

नाहरगढ़ पहाड़ी पर पलटी कार - फोटो : Vishnu Sharma
हादसे के बाद कार में फंसे परिवार के सदस्यों की चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। थोड़ी देर में वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे पीड़ित परिवार को बाहर निकाला। मौके पर ही एंबुलेंस कर्मचारी राजकुमार सिंह व अन्य ने मिलकर हादसे में चोटिल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार कर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एक्सीडेंट थाना पु​लिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें