फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा थूकने के चक्कर में बच्चों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 18 घायल

Mon, 10 Apr 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टोंक में एक अनियंत्रित बस पलटने से बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गए, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा ड्राइवर के गुटखा खाने की लत के कारण हुआ, जहां ड्राइवर ने गुटखा थूकने के लिए खिड़की से बाहर मुंह निकाला और इतने में बच्चों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
विज्ञापन


हादसा नगरफोर्ट के समीप स्टेट हाईवे 34 पर हुआ। हादसे में बिणज्यारी गांव के रहने वाले 12 वर्षीय लड़के की मौत मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 अन्य बच्चे घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस चालक तुरंत बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें